पवन बंजारे बने सतनामी समाज डुंडेरा के अध्यक्ष

समाज के विकास हेतु जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करने व ग्राम में संचालित सतनामी समाज के विभिन्न संगठन से तालमेल बिठा कर सामाजिक एकता बनाये रखने प्रयास करूंगा- पवन बंजारे

उतई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 35 ,36 डुंडेरा में सतनामी समाज के पदाधिकारियों का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पवन बंजारे को सतनामी समाज डुंडेरा का अध्यक्ष चुना गया, उनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष है। इस दौरान अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों का भी नियुक्ति किया गया जिसमें उपाध्यक्ष ललित कोसरे,सचिव दिनेश बंजारे,कोषाध्यक्ष टोपू कोसरे,प्रवक्ता बिशेसर कुर्रे,सहसचिव तुलेश बंजारे,संरक्षक पूर्व अध्यक्ष द्वय प्रदीप बंजारे,बीडी टंडन,हेमलाल गायकवाड़,टीकाराम बंजारे,सालिक मधुकर,संतराम डहरे, को बनाया गया है।
नियुक्ति पश्चात पवन बंजारे ने कहा कि सामाजिक हित एवं समाज उत्थान के कार्य हेतु बिना किसी भेदभाव, बिना स्वार्थ के तथा समाज के विकास हेतु जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करने करूँगा व ग्राम में संचालित सामाजिक विभिन्न संगठन से तालमेल बिठा कर सामाजिक एकता को बनाये रखने की बाते कही।साथ ही समाज में स्वास्थ्य,शिक्षा आदि को बढ़ावा देने,सामाजिक एवँ घरेलू वाद-विवाद की स्थिति को सामाजिक स्तर पर ही सुधार करने कोशिस किया जाएगा।इस दौरान बीडी टंडन,सालिक मधुकर,विनोद कुर्रे,नीलम भारती,ओमप्रकाश चतुर्वेदी,संतोष बंजारे,अमोली राम,हेमलाल गायकवाड़,लोमन सोनी,दिनेश बंजारे,प्रदीप बंजारे,राधे सोनवानी,तरुण बंजारे,टोपू कोसरे,प्रकाश बंजारे,चन्दूलाल गायकवाड़, टीकाराम बंजारे,दिनेश कुमार,बिसेशर कुर्रे,सागर कोसरे,संतु बंजारे,तुलेश बंजारे,भुनेशर बंजारे,वेदनाथ डाहरे,तोषण कुर्रे,बीरेंद्र मौर्य,गणेषु सारंग,प्रीतम डाहरे,श्रीचंद डाहरे,संतराम डाहरे,महेंद्र मौर्य,
करण डहरिया सहित अन्य सामाजिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *