
पाटन— कोसरिया मरार पटेल समाज ने दीपवाली मिलन समारोह में नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल का सम्मान किया। उक्त अवसर पर पूर्व पटेल समाज अध्यक्ष आत्मा राम पटेल ने कहा यह पूरे पटेल समाज के लिये गौरव की बात है जो हमारे समाज को ध्यान में रखते विनय पटेल को विधायक प्रति निधि बनाकर समाज का मान बढ़ाया है । पटेल समाज सदा आभारी रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किये। समाज के अध्यक्ष लछमीनारायन पटेल ने भी बधाई व शुभकामनाये प्रेषित किये। पटेल समाज मे इस विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति से खुशी की लहर छाई है । उक्त कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण के साथ ही समाज के अन्य ब्यक्ति भी उपस्थित थे।
