उतई। नगरवासियों के ग्रह दोष निवारण,लोक कल्याण कार्य मंगल मय की कामना लिए शनिवार को नगर पंचायत उतई के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थित शनिदेव भगवान की विशेष पूजा अर्चना नगर के युवा समाजसेवी रोहित साहू के द्वारा पंडित अरविंद शर्मा के माध्यम से विदिविधान से पूजा अर्चना किया गया। तदपश्चात भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में नगर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार साहू रूपेश पारख चंदू साहू राजकुमार साहू आदि का विशेष योगदान था।
उतई नगरवासियों के मंगल कामना के लिये शनिदेव मंदिर में हुआ विशेष पूजा अर्चना
