भुपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरने पाटन की महतारी बिलासपुर के लिए रवाना- भाजपा


पाटन। आज 11 नवम्बर को बिलासपुर में भूपेश बघेल के शराब बंदी के वादे को पुरा ना करके दारू की होम डिलीवरी कराने,गांव गांव में शराब बिकवाने, महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, महिला सुरक्षा में कमी,सामूहिक दुष्कर्म अनाचार, स्वसहायता समूह की कर्ज माफी, रेडी टू ईट में महिलाओं की भागीदार खत्म कर प्राइवेट सेक्टरों को लाभ पहुंचाने और प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रखने के विरोध में महतारी हुंकार रैली आयोजित की गई है। जिसमें शामिल होने के लिए पाटन विधानसभा क्षेत्र से 500 महिला रवाना हुए । जिनहे सांसद विजय बघेल ने सम्मान कर विदा किया।

जिसमे प्रमुख रूप से विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) हर्षा लोकमानी चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग), खेमलाल साहू (अध्यक्ष मध्य पाटन मंडल),लोकमणी चंद्राकर (अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल), लालेश्वर साहू (अध्यक्ष दक्षिण पाटन मंडल) महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी( मध्य पाटन मण्डल)सैलेंद्री मंडावी (दक्षिण पाटन मंडल), गायत्री साहू ( उत्तर पाटन मंडल), रानी बंछोर, चंद्रिका साहू, रमेश देवांगन कैलाश यादव, तारेंद बंजारे, लवण बंजारे, जयंत साहू, शुभम सोनवानी, संगीता ठाकुर,किरण सोनवानी, केवरा साहू, शैल साहू, ललिता, अजीता, तनुजा साहू, सुनीता, लक्ष्मी,अनपूर्णा वर्मा, रेवती सुंदर,आरती यादव, मंजू अंगारे, तारकेश्वरी साहू, भगवती साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *