स्वच्छ भारत मिशन में प्रशिक्षकों को पतोरा के फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट का अवलोकन एवं ग्राम का भ्रमण करवाया गया

पाटन। राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), नवा रायपुर द्वारा दिनांक 09 से 11 नवम्बर, 2022 तक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के सभी आयामों पर 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी जिलों के जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा प्रतिभाग किया गया है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत पतोरा, जनपद पंचायत पाटन में निर्मित फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट के अवलोकन हेतु ग्राम भ्रमण कराया गया। ग्राम भ्रमण के दौरान सौरभ कुमार, जिला समन्वयक, वाटरएड दुर्ग द्वारा उपस्थित जिला समन्वयक एवं सलाहकारों को फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माण की तकनीकी पहलुओं व कार्यप्रणाली  के संबंध में जानकारी दी गई। सभी जिला समन्वयकों द्वारा ग्राम में निर्मित सेग्रीगेशन वर्कशेड, मॉडल सोख्ता गड्ढा, मैजिकपिट, त्री-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई, सामुदायिक शौचालय आदि का अवलोकन किया गया। ग्राम में कार्यरत सरस्वती दीदी स्व-सहायता समुह की दिदियों से मिलकर घर-घर कचरा एकत्रीकरण एवं ग्राम के सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई बनाए रखने हेतु ग्राम पंचायत पतोरा में किये जा रहे कार्याें की जानकारी ली गई। सभी प्रतिभागियों द्वारा ग्राम पंचायत पतोरा में किये गये कार्याें की सराहना की गई। भ्रमण के दौरान महेश कोडगीरे, आकाश गायकवाड, अभिनित काकडे, मास्टर ट्रेनस, प्रीमूव संस्था पुणे, अंजीता गोपेश साहू सरपंच, महेन्द्र साहू सचिव, मनोज बारिक संकुल समन्वयक वाटरएड एवं सभी जिले के जिला समन्वयक व सलाहकार कुल 65 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *