पाटन। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बसंत कुमार साहू तथा नेत्र सहायक अधिकारी योगैया बंडी के द्वारा ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया शिविर में कुल 41ग्रामीणों का जांच किया गया जिनमें 10 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लायक मरीज पाए गए व 4 मरीज टेरिजीयम के व अन्य सामान्य दृष्टि दोष के मरीज पाए गए सभी मरीजो का बीपी व रक्तशर्करा का जांच किया गया व साथ ही उन्हें उचित सलाह व परामर्श दिया गया। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लायक मरीजों को काउंसलिंग करके बताया गया कि उनका निशुल्क जांच व ऑपरेशन जिला अस्पताल में किया जाएगा इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य दिया गया कि अच्छे सेहत एवं अंधत्व से बचाव के लिए गाजर ,पपीता ,पालक अन्य हरि पत्तेदार सब्जियों तथा संतुलित आहार को प्रतिदिन अपने भोजन में शामिल करने आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया।इस अवसर पर आरएचओ मधु साहू व मितानीन पंच बाई यादव ,हेमपुष्पा साहू का विशेष योगदान रहा ।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन
