पाटन महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में हुआ बैद्धिक चर्चा ,,,

पाटन–शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर महाविद्यालय पाटन का ग्रामीण विकास के लिए युवा विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा में किया गया है जिसमे महाविद्यालय के 100 छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे है शिविर के तृतीय दिवस में युवाओं ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर आधारित विषय पर चर्चा किया गया संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया बौद्धिक चर्चा में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेचा ने समाज,घर परिवार में बेटी एवं बेटों के प्रति बराबरी का व्यवहार करने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार में समानता का व्यवहार हो तो एनीमिया को दूर भगाया जा सकता है श्री गण्टेचा ने कहा कि युवाओं को अपने सार्थक लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने युवाओं के द्वारा बहुत ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से हो रही नुकसान पर भी प्रकाश डाला इसके अलाव सामाजिक कार्यकर्ता गरीब दास साहू,अमर सिंह बंछोर ने भी बच्चो की जिज्ञासा शांत किया इस अवसर पर शिविर प्रभारी प्रो .बी .एम. साहू,पुष्पा मिंज ,प्रमोद मिश्रा, महा दल नायिका विभा साहू,लोचन देवांगन के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *