रायपुर. 7 मई से पूज्य राजन महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा के श्रोताओं को सुनने को मिल सकेगा। कुरूद के हीरा गाड़ाडीह में आयोजित श्री राम कथा का विशेष प्रसारण रिकार्डिंग का आस्था भजन चैनल पर किया जाएगा। धुमा पाटन निवासी समाज सेवी शैलेश मिश्रा ने News24carate संवाददाता से बात करते हुवे बताया कि श्री राम कथा श्रोताओं की मांग पर आस्था भजन चैनल में शाम 7 मई से 17 मई तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक हीरा गाड़ाडीह में आयोजित श्रीराम कथा का प्रसारण किया जाएगा।
