पाटन.लॉकडाउन 3.0 के दूसरे दिन शराब दुकानों के खुलने का भी दूसरा दिन था जहां पाटन स्थित शराब दुकान में नही के समान की दुकानों में भीड़ दिखाई दे रही थी मदिरा प्रेमी सोशल डिस्टेश को ध्यान में रख कर दूरी बनाए हुए शराब खरीदते नजर आ रहे है शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा काउन्टर में पहुचने के पहले हाथों को सेनेट्राइजिंग करवा रहे थे ।।
शराब दुकान खुलने के पहले दिन सोशल डिस्टेन्स की धज्जियां उड़ते देखा गया जहां पर शराब दुकान खुलने के पूर्व ही शराब प्रेमी दुकानों में खड़े होकर दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे ।

शराब दुकानो के खुलने के बाद आबकारी विभाग से सब इंस्पेक्टर नीलम स्वर्णकार शराब दुकान निरीक्षण करने पहुँची जहां पर शराब खरीदने आये लोगो को एक निश्चित दूरी बनाए रखने एवं मास्क लगाने की अपील कर रही थी । शराब दुकान खुलने के दूसरे दिन भीड़ नही के समान थी। थाना पाटन के प्रभारी शिवानंद तिवारी भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे ।
