- कई समिति प्रबंधक जता रहे आपत्ति,वहीं सीसीबी नोडल ने कहा की सीईओ ने सभी ब्रांच मैनेजरों को एक सप्लायर से खरीदी के दिए निर्देश?
- वही बीजेपी प्रवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप
सतीश पारख@बालोद। दुर्ग संभाग के वीआईपी जिला दुर्ग के बाद अब दुर्ग संभाग के ही बालोद जिले के समितियों में दबाव पूर्वक तालपत्री और अन्य सामग्रियों की सप्लाई की शिकायत मिल रही है जिसे लेकर प्राप्त जानकारी अनुसार कई समिति प्रबंधक आपत्ति जता रहे है वहीं दूसरी ओर सीसीबी नोडल ने कहा की सीईओ ने सभी ब्रांच मैनेजरों को एक सप्लायर से खरीदी के दिए निर्देश दिए है दुर्ग जिले के बाद अब बालोद जिले में भी गोलमाल की शिकायत मिल रही है जिसे लेकर भाजपा प्रवक्ता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञात हो की
बालोद जिले के सहकारी समितियों में इन दिनों एक सप्लायर द्वारा दबाव पूर्वक तालपत्री, सुतली, रंग सहित अन्य सामग्रियों की सप्लाई करने का बड़ा मामला सामने आया हैं। वही कई समिति के प्रबंधक दबे जुबान आपत्ति जता रहे हैं। प्रबंधकों का कहना है कि ऐसी कोई बाध्यता नही है कि किसी एक विशेष सप्लायर से ही खरीदी की जानी है। सोसायटी किसी भी सप्लायर से खरीदी कर सकती है। क्योकि सप्लाई टेंडर प्रक्रिया से नही होती। बावजूद एक सप्लायर द्वारा जबरदस्ती सामानों को सोसायटियों में दिया जा रहा हैं। पूछने पर ऊपर से आदेश और सीएम के करीबी होने की बात कर रहे हैं। सामानों के बिल भी तय और बाजार मूल्य से अधिक के दिये जा रहे है। वही इस मामले में जब सीसीबी नोडल कुसुम ठाकुर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले सीईओ मैडम ने सभी ब्रांच मैनेजरों की मीटिंग लेकर किसी उमाशंकर नामक सप्लायर से खरीदी हेतु निर्देश दिए थे। उस मीटिंग में मैं भी थी।जिसके बाद से उक्त सप्लायर द्वारा सोसायटियों में सामग्री दी जा रही हैं। ठाकुर ने आगे बताया कि उक्त सप्लायर नोडल भी आया था, लेकिन उन्हें स्पष्ट तौर पर मना कर दिया गया था। वही सप्लायर द्वारा अवकाश के दिन भी सप्लाई की गई हैं।वही दुर्ग सीईओ की माने तो उन्होंने किसी भी सप्लायर से सप्लाई करने हेतु नही कहा गया हैं।
इस विषय पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहु ने भी चर्चा करनी चाही तो उन्होंने बताया की
वो हिमाचल में है और उन्होंने अभी चार्ज नही लिया है कहा की चार्ज लेने के बाद दिखवाता हूं, अगर ऐसा है तो गलत है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा की कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं, सीएम के गृह जिले के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक है, तो उन्हीं के संरक्षण में सारा काम हो रहा है, तभी तो सीएम का नाम लेकर लोग घूम रहे है और अधिकारी भी कमीशन के फेर में दबाव पूर्वक सप्लाई करवा रहे है।”
पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा कही हुवे तो नही किसी साजिश के शिकार?
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अधीनस्थ ही बालोद जिला के इस मामले में सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग द्वारा निर्देश की बात सामने आ रही है।जो की पूर्व में भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग में पदस्थ रही है तथा इनका विवादों से नाता रहा है। इससे इस बात को भी बल मिलता है की सारा खेल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की सीईओ द्वारा तो नही खेला जा रहा है और बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा जिन्हे इन्ही विवादों और आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है वो किसी साजिश का शिकार तो नहीं हुवे है इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता।
