तहसील साहू संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एक दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग शहर द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन मानस भवन दुर्ग में किया गया। आयोजन में छत्तीसगढ़ के कर्मा, सुआ, ददरिया, पंथी नृत्य एवं अन्य छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य की धूम रही।
मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज मे पूरे वर्ष अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन होते आ रहा है। लोगों में समाज के प्रति सामाजिक भावना की चिंतन होना चाहिए। समाज मे युवकों और महिलाओं को आगे करने से समाज आगे बढ़ता है। सामाजिक चुनाव के नियमावली के ऊपर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक चुनाव प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है।
दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा माता कर्मा की आर्शीवाद हम सब पर बनी रहे। साहू समाज हमेशा अग्रणी रहे। साहू समाज के बिना कुछ भी सम्भव नही है। ये सभी राजनीतिक दल भी अच्छी तरह से जानते है।

सांस्कृतिक उत्सव में रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश साहू,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नंदलाल साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,पुसउ साहू दुर्ग ग्रामीण तहसील अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

स्वागत भाषण दुर्ग तहसील अध्यक्ष पोषण साहू ने दिया। मंच संचालन अजय चौधरी ने किया। इस मौके पर सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से यतीश साहू पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,दिव्या कलिहारी,दिलीप साहू, खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन,रामखिलावन साहू, धनराज साहू,गंगादीन साहू,राकेश साहू,जयप्रकाश साहू,किशन हिरवानी,मनीष साहू,रामनारायण साहू,प्रीतम साहू,अनिता साहू, काजल साहू, प्रीति साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *