जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम के प्रयास से जमशेदपुर के दंपत्ति की होगी घर वापसी

पाटन. लॉकडाउन में जिले में फंसे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों की घर वापसी शुरू हो गई है। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत खर्रा के आश्रित ग्राम बरबसपुर में भी झारखंड के जमशेदपुर निवासी राजू और पार्वती लॉक डाउन में फंस गए थे। वे दोनों ग्राम बरबसपुर में अपने भाई ईश्वरी ठाकुर से मिलने आये थे। घर वापसी के

लिए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम से चर्चा करने पर उन्होंने एस डी एम पाटन एवं जनपद सीईओ से चर्चा किये। उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव मोहन लाल बघेल को लॉक डाउन में फंसे दंपत्ति को ख़ुर्शीपार स्थित मंगल भवन रिलीफ कैम्प में छोड़े जाने के।लिये निर्देशित किया गया। सचिव मोहन बघेल एवं कमलेश नेताम द्वारा सोमवार को भिलाई स्थित कैम्प में छोड़ा गया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा उनके घर वापसी के लिये किये गए प्रयास के लिये ठाकुर दंपत्ति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *