जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा व जनपद सदस्य अंशु रजक ने ग्राम जमराव, महुदा में गौठान का किया निरीक्षण

पाटन. जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा उत्तर पाटन के गावों में लगातार दौरा कर रही है। साथ मे जनपद सदस्य अंशु रजक भी उपस्थित थे। आज ग्राम महुदा में रोजगार गारंटी योजना में चल रहे कार्य स्थल पहुंचकर उन्होंने मजदूरों को कोरोना संक्रमन से बचने के।लिये मास्क लगाने, सेनेटाइजर या साबुन से हाथ हाथ धोने का निवेदन किया । श्रीमती सिन्हा मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुई और समस्याओं को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं को निराकरण करने के लिये निर्देशित किया।

ग्राम जमराव में राज्य सरकार की मह्त्वकांछि योजना नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी के तहत बन रहे गौठान की निरीक्षण किया। जनपद सदस्य अंशु रजक ने गौठान के अध्यक्ष एवं सरपंच श्रीमती शकुंतला गायकवाड़ को मवेशियों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा और जमराव के किसानों से अपील किया कि ग्राम के रबी फसल के पैरा को ग्राम गौठान के लिये दान करने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *