पाटन.सांसद विजय बघेल आज ग्राम अमेरी में आशीष चन्द्राकर के परिजनों से मुलाकात किया। गौरतलब हो कि ग्राम अमेरी के सरपंच आशीष चन्द्राकर ने कुछ दिन पहले अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों से मिलकर दिवंगत सरपंच को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व सरपंच द्वारा किये गए कार्यो की जांच किया जाना चाहिए। सरपंच आशीष चन्द्राकर ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया था। जिसमे लिखा है कि पूर्व सरपंच नरेंद्र चन्द्राकर , सचिव व रोजगार सहायक पर कई आरोप लगाए है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने वालो को संरक्षण दे रहा है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जिला सहकारी संघ दुर्ग अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, कमलेश चन्द्राकर, राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
