पाटन जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा एवं जनपद सदस्य अंशु रजक ने मनरेगा कार्यो एवं स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पाटन. जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा एवं जनपद सदस्य अंशु रजक ने आज ग्राम झीट एवं खुड़मुड़ा में चल रहे रोजगार मूलक मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया । ग्राम झीठ के सामुदायिक तालाब निर्माण में 135 मजदूर एवं खूड़मुड़ा में नाला पुनरोद्धार कार्य में 100 मनरेगा मजदूर कार्यरत है।  जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहा सभी मनरेगा हितग्राहियों को रोजगार दिया जा रहा है। आने समय मे मनरेगा के नए कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान श्रीमती सिन्हा ने मनरेगा मजदुरो को शोसल डिटेन्स का पालन करते हुए काम करने, बार बार साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाकर काम करने को कहा। ग्राम झीठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हॉस्पिटल में मरीजों की समस्याओं एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। मौके पर खुड़मुड़ा सरपंच पुष्पा सोनकर झीट  सरपंच श्रीमति शशिकला सिन्हा, विष्णु सिन्हा, रामजी ओगरे, ललित ठाकुर ,त्रिलोक कुमार, धनंजय ठाकुर, लखी राम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *