छुरा:-गरियाबंद जिले के किसानो का सम्मान करेंगे किसान बेटा समाजसेवी मनोज पटेल।खुद भूखा रहकर देश का पेट भरता है किसान देश की आन बान शान है। इसलिए समाज सेवी किसान पुत्र मनोज पटेल किसान भाईयो का हौसला बढ़ाने के लिए हर पंचायतों में किसानों का सम्मान करेंगे।किसान समान कि शुरुआत ग्राम पंचायत लोहझर में सरपंच एवं ग्रामवासियों ने किसान सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया है।किसान मेहनती व संघर्ष भरी जीवन जीते है।किसानों को जो सम्मान मिलना चाहिए नहीं मिल पाता।दुख तकलीफ भरी जीवन जीकर अपने परिवार एवं इस संसार का सभी परिवारो को किसी प्रकार से परेशानीयो का सामना नहीं होने देते।गर्मी हो या बरसात हर मौसम में कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों को शिक्षा देने भरपुर मेहनत करते हैं।खुद भुखा रह लेंगे लेकिन अपने परिवार में किसी को भुखा नही रहने देते।अपनी खुशी के बारे में बहुत कम सोचते हैं।अपने परिवार के लिए दिन रात मेहनत कर अन्न उगाने में दिन रात मेहनत करते हैं।अन्न उगाने में कितना मेहनत करना पड़ता है।सिर्फ किसान ही मेहनत को जान सकते हैं। दीवाली मिलन के साथ किसानों से भेंट मुलाकात कर समस्या से अवगत होंगे एवं सभी पंचायतों में अन्न दाता किसानों का करेंगे युवा समाज सेवी मनोज पटेल।
अन्नदाता किसानों का होगा सम्मान समाजसेवी के हाथो
