ग्राम पीपर छेड़ी में भाईदूज और मातर उत्सव धूमधाम से मनाया गया


छुरा :- ग्राम पंचायत पीपरछेडी में भाईदूज पर मातरमहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़चियों ने आकर्षक करतब दिखाए। ग्रामीण देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार व ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की गई। 
   सरपंच श्रीमती नीरा बाई ध्रुव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, रही,वही विशेष आतिथ्य के रूप में ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी सेवा केंद्र खड़मां, सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंग साहू ,सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जनपद सदस्य खिलेश्वरी ध्रुव, यादव समाज जिला अध्यक्ष गोविंद राम यादव एवम् माउंट आबू राजस्थान से पहुंचे ब्रह्माकुमार द्वारिका भाई, कमलेश, व कृपाल भाई  विराजमान रहे।.
आकर्षक वेश भूषा में यादव बंधुओ ने राउत नृत्य करते  समाज के प्रत्येक घरों से ज्योति कलश निकाल समस्त ग्रामवासी किसानों के साथ मातर भांठा पहुंचे। जहां भैंस थान में  युवाओं ने करतब दिखाए व भैसो को खिचड़ी खिलाई।ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमो व रोमांचक खेलो को देखने शहरवासी भी गांवों की ओर रुख करते है।ग्राम पिपरछेडी के सादगी पूर्ण माहौल में मनाए जाने वाले मातर महोत्सव कार्यक्रम जहां परंपरा व रीति रिवाजों के साथ साथ सामाजिक,राजनैतिक, एवं आध्यात्मिक विचारों का समन्वय मिला।  जो सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया जिसकी प्रशंशा पूरे अंचल में की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोए रखने में यादव समाज की महत्व पूर्ण भूमिका रही है। वही ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने कहा की हमारे धर्म शास्त्रों में गोकुल गांव की महिमा गाई हुई है।यहां पीपरछेडी ग्राम में  गोकुल गांव के रूप में सभ्यता,संस्कृति व संस्कार की झलक मिलती है।उन्होंने कहा कि समाज में हमारे सामने दो बगीचा है एक हमारे सामने है,जहां संसार में हर व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्तरोत्तर वृद्धि को पाकर शानो शौकत की जीवन जी रहे है।एक पीछे कि बागिया है जो अदृश्य है, जिसमे खुशहाली की,हरियाली की अभाव है जिस ओर कोई ध्यान नहीं देते।जीवन में संपन्नता तभी आयेगी,जब हमारे जीवन की सामने व पीछे दोनो ही बगिया हराभरा हो,जिस पर हमे ध्यान देने की आवश्यकता है।समाज सेवी रूप सिंग साहू ने कहा की ग्राम पीपर छेड़ी में विगत तीन सालों से मातर महोत्सव कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ आप सभी ग्राम वासियों का स्नेह,प्यार व सम्मान मिलता रहा , जिससे मैं अभिभूत हु।इसी प्रकार प्रेम संबंध बना रहे व सेवा का सौभाग्य मिलता रहे। वही नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि यह ग्राम
मेरा कर्म भूमि है,जहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।आज मेरे पास जो भी उपलब्धि है वह आप सभी का दुवाओ व आशीर्वाद से है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के वरिष्ठजन पूर्व सरपंच दूज लाल ठाकुर, बिसहत राम ,कुमार ध्रुव हेमलाल यादव,सज्जन सिंह यादव, संत राम, सिंग,ध्रुव,दीनबंधु,रोहित यादव गोपालराम, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य,ग्रामपंचायत के प्रतिनिधियों, ग्राम समिति, किसान,व्यापारी,मजदूर महिलाओं व बच्चो सभी वर्गो के लोगो का उत्साहपूर्ण  सहयोग देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *