नंदकुमार सेन व केशव हरमुख की नियुक्ति पर उतई क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष

  • फटाखे फोड़ मिठाइयां बांट मनाई खुशियां,मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का माना आभार

सतीश पारख@उतईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निगम मंडलों में की गई नियुक्तियों में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से केशव बंटी हरमुख को श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवँ दुर्ग ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नंद कुमार सेन को केश हस्त शिल्प बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेसियों ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।निगम बोर्ड में दुर्ग ग्रामीण को विशेष महत्व देने के खुशी में उतई नगर कांग्रेस कमिटी और दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उतई में खुशियां मनाते हुवे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवँ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार मानते हुवे,पटाखे फोड़ कर आतिश बाजी कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम सेवा सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, पार्षद प्रहलाद वर्मा ,विरेन्द्र गोस्वामी, सुरता सिंह गढे, तोषण साहू, उपसरपंच महेश कौशिक ,जिला महासचिव युवक कांग्रेस दुर्ग सत्यप्रकाश कौशिक, शुभम सिंह बमभोले, युवा कार्यकर्ता धनंजय नेताम ,भावेश साहू, चन्द्रशेखर वर्मा, अजय मारकंडे, मुकेश गायकवाड, कुणाल गायकवाड, सूरज चंदन, मुकेश ठाकुर ,दिव्या गायकवाड ,चंद्रप्रकाश मारकंडे ,राकेश यादव ,शुभम यादव, एवं पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुवे। सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी ने मिलकर पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *