भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के नये जिला चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ की उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सी एच ओ ) के साथ स्वास्थ्य संस्था मे उसी ग्राम के तीन युवकों द्वारा रेप कर विडिओ वायरल करने की घटना की निंदा करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट मे प्रकरण को दर्ज कर सुनवाई करते हुए आरोपियों को कानून द्वारा आजीवन कारावास देने की मांग की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि इसके पूर्व एक बी पी एम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से छेडछाड एवं बुरी हरकत करने की कोशिश की थी 15 दिनो तक जेल मे रहने के बाद संबंधित आरोपी पुनः सेवा कर रहा है। ऐसे मे महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर बडा सवाल खडा हो गया। वर्तमान घटना के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उन अधिकारियों को अडे हाथ लिया है जो महिला स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय मे रहने दबाव बनाते है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा ने सचिव स्वास्थ्य आर प्रसन्ना को पत्र देकर सभी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को आठ किलोमीटर के अंदर मुख्यालय बनाने के लिए छुट देने कहा है। रेप के बाद विडिओ बनाकर वायरल करने की जितनी निंदा की जाए कम है यघपि आरोपियों को चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ भरतपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पकडे गये एक अभी फरार है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सरगुजा ने 24 घंटे के भीतर चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को कठोर कार्यवाही कर फास्ट ट्रैक कोर्ट मे सुनवाई की मांग रखी है।
मांग करने वालो मे महामंत्री आलोक मिश्रा, आर डी दीवान, एस के पांडेय श्रीमती प्रदीपी सरकार, अनिल पांडेय, बी के शुक्ला ,श्रीमती सबिना मंसूरी, प्रमेश पाल, रविंद्र तिवारी, प्रदीप बोगी , बी एल वर्मा ,श्रीमती आर विश्वासस ,अजय नायक ,सत्येन्द्र गुप्ता लक्ष्मी कांत धोटे ,पी सी जेम्स, एस.एस सोनी ,राजेन्द्र यादव ,अश्विनी गुरदेकर सहित.प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ने किया है ।
