धनतेरस पर शाम होते ही बाजार में खरीदारों की लगी भीड़

दुर्ग। धनतेरस पर्व को लेकर आज बाजार में उत्साह है। दीपोत्सव का पर्व आज धनतेरस से के साथ शुरूआत हो गई है। शाम होते ही आज बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आई। कई लोगों ने पहले से ज्वेलरी शॉप में आभूषण, वाहन शो-रूम में बाइक की बुकिंग करा चुके थे, जिसे धनतेरस पर घर लेकर गए।धनतेरस पर दुर्ग,भिलाई, रिसाली, पाटन, उतई सहित ग्रामीण अंचल के बाजार में चहल-पहल रही। शाम को खरीदारी की भीड़ अधिक रहने से बाजार में खासा रौनक रहा। बाजार में शुभ मुहूर्त पर लोगों ने अपने-अपने जरूरत के सामानों की खूब खरीदारी की। शहरी क्षेत्र में एक से बढक़र एक सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षिक करते हुए ग्राहकों को लुभाया। ऐसा लग रहा था मानो दीपावली से पहले पूरा बाजार रौशन हो गया है। इस दिन छोटे-बड़े वाहनों की खरीदारी की परंपरा भी है। इसमें भी लोगों ने अपनी अधिक रुचि दिखाई। घरेलू सजावट के सामान भी खूब बिके। बिजली की लरियां,स्वास्तिक, लक्ष्मी-गणेश के स्टिकर, पोस्टर, प्राकृतिक वादियों के पोस्टर के अलावा अन्य सामानों की भी खूब बिक्री हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *