पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम अचानकपुर में दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को गौरा-गौरी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में परंपरानुसार भगवान शिव-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई जाएगी और शिव जी के बारात में विशेष रूप से जय गढिया बाबा आदिवासी लोक मादरी नृत्य सेवा समिति सराईटोला नगरी के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं मांदर के थाप पर आकर्षक नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शिवजी की बारात देवानंद साहू के घर से निकलकर गाँव ले प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गौरा चौक में पहुंचेगी। फिर पूजा-अर्चना करने के बाद तालाब में विसर्जन किया जाएगा।
