भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय हित के लिये अपना सर्वस्व सम्पर्ण करने तैयार रहता है–विजय शंकर शुक्ला

नारीबारी—सर्वेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
नारीबारी यमुनापार गुरुवार नारी बारी मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सर्वेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला व बूथअध्यक्ष अशोक मिश्रा रहे
कार्यक्रम में पं० दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शंकर शुक्ला ने मंडल में नया पदभार आईटी प्रमुख व आईटी सह प्रमुख का माल्यार्पण करते हुए जिम्मेदारी दी गई और कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय हित के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने के लिए तैयार रहता है
भारत को परमवैभव पर ले जाने के लिए बिना स्वार्थ के कार्य करता है
तथा इसीक्रम में उन्हीने कहा कि आगे आने वाले नगर परिषद के चुनाव में सभी पदाधिकारी सहयोग करें इसके अलावा
आवारा जानवरों के लिए ग्राम स्तर पर बाड़ा के लिए गांवों में जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया
कार्यक्रम में मंचासीन *राम कैलाश पांडेय, नीरज मिश्रा, सुधाकर सिंह, कुलदीप पाठक ने भी वक्ता के रूप में अपने अपने विचारो को रखा
मंडल कार्यसमिति के तीन प्रमुख करणीय बिंदु और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता व आभार *मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल जी* ने व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एक होकर मंडल को और भाजपा पार्टी को और सशक्त बनाएंगे
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी ने किया
उक्त अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी, भारत निषाद ,राम सुमेर आदिवासी, पृथ्वीराज साहू, मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल, कोषाध्यक्ष अक्षय विश्वकर्मा, , मंडल मंत्री सौरव मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, छेदीलाल आदिवासी ,संयोजक कातेश्वर नाथ, अविनाश त्रिपाठी, लाल साहब सिंह, जगदीश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी ,पवन निषाद, ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, शिवसागर तिवारी, प्रमोद तिवारी, राम मूरत पाठक, बसंत लाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मिठाई लाल सिंह ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, राम प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार, संतीष सिंह, रिंकू पांडेय, चंद्रशेखर मिश्रा, सुभाष कुमार आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विवेक सिंह ⁹⁴⁵¹¹²⁷⁴⁴⁷ ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *