दुर्ग. शराब दुकान खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। दुर्ग जिले में शराब दुकान खोलने के समय में परिवर्तन किया गया है। अब दुर्ग जिले की शराब दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगी। खरीदी के लिए 6 से ज्यादा व्यक्तियों की लाइन नहीं होगी। एक व्यक्ति एक बार में 4 बोतल शराब और 6 बीयर से ज्यादा नहीं ले जा सकेगा।

