सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा स्टील बर्तन दान कर सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने किया अनुकरणीय पहल

  • स्थानीय साहू समाज अरसनारा में युवा महोत्सव सम्मेलन की बैठक सम्पन्न

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व मे युवा महोत्सव कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 के आयोजन को सफल बनाने अरसनारा परिक्षेत्र बैठक पश्चात् इकाई स्तर पर स्थानीय साहू समाज अरसनारा का बैठक आहूत किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन बनपेला ने स्थानीय साहू समाज अरसनारा को अपनी जीवन की गाड़ी कमाई का कुछ अंश को समाज में तीन सौ नग स्टील थाली एवं गिलास दान कर सिंगल यूज डिस्पोजल, पत्तल उपयोग को बंद कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे अनुकरणीय पहल किया है। उक्त बैठक मे स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष पुनाराम साहू ने कहा कि भुवन बनपेला के द्वारा समाज मे जो थाली और गिलास दान किये हैं वह दानशीलता का प्रतीक है जो हम सबके लिए उदाहरण है। हमारे समाज के पुरोधा भामाशाह ने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन की अर्जित कमाई धन दौलत को सर्वश दान कर दिया जिसके कारण आज हम सब उन्हें “दानवीर भामाशाह” के नाम से जानते है। हम उस दानवीर भामाशाह के वंशज है। सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन बनपेला ने कहा कि मेरे मन मे दान करने का विचार बहुत दिनों से आया ,मैं अपने समाज के लिए कुछ काम आ सकू तो देखा कि समस्त धार्मिक, सामाजिक,सुख व दुःख के कार्यक्रम मे सिंगल यूज डिस्पोजल, पत्तल का उपयोग किया जाता है। जिसके उपयोग से राशि भी अधिक खर्च होता है, और वह नष्ट भी नहीं होता है जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। जमीन के अंदर गाड़ने पर भी नष्ट नहीं होता है जमीन की उर्वरा शक्ति को खत्म कर बंजर बना देता है। जानवर व मवेशी भी इनको खाकर काल के गाल मे समा जा रहे है, अतः इनके उपयोग को बंद करने हेतु स्टील बर्तन दान करने का संकल्प आज पूर्ण हुआ। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा कि सिंगल यूज डिस्पोजल, पत्तल जो हमारे लिए, प्रकृति के लिए एवं जीव जंतु के लिए हानिकारक है। जिनके उपयोग को बंद करने हेतु सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन बनपेला के द्वारा थाली व गिलास का दान करना हमारे समाज व सर्व मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन बनपेला एवं उनके सहपरिवार को सादर परिक्षेत्रीय एवं स्थानीय साहू समाज अरसनारा कि ओर से सादर साधुवाद प्रेषित करते हैं।

हरिशंकर साहू ने कहा कि तहसील स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 को पाटन सदन मे आयोजित है, जिसमें 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवक एवं युवतियों की प्रत्येक परिवार से सूची बनाकर उनके पालक सहित उपस्थिति होने कहा गया। सामाजिक रीती निति, सामाजिक संस्कार, समाज मे युवाओं की भागीदारी हो , शिक्षा, खेल, संस्कृति और भविष्य मे काम करने हेतु गाइड लाइन जैसे विषयों पर यह कार्यक्रम आयोजित है। गुरुदेव साहू परिक्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि युवा शक्ति हमारे देश का रीढ़ है । युवाशक्ति ही समाज व देश की दशा व दिशा दोनों को तय करती है, अतः युवा महोत्सव मे समस्त परिवार के युवाओं की उपस्थिति कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक मे दानदाता श्री भुवन बनपेला जी सेवानिवृत्त शिक्षक का साल व श्रीफल से सम्मान प्रदान किया गया। संचालन बिहारी साहू सचिव स्थानीय साहू समाज ने किया। इस अवसर पर हरिशंकर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा, पुनाराम साहू अध्यक्ष साहू समाज आसनारा, जयप्रकाश साहू कार्यकारिणी सदस्य तहसील साहू संघ पाटन, गुरुदेव साहू परिक्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती राधा साहू उपाध्यक्ष स्थानीय साहू समाज, बैसाखु साहू, रूपधर साहू, पुनीत साहू, सुखचैन साहू, सुखलाल साहू, तुकाराम साहू, प्रकाश साहू, खिलावन सिन्ह साहू,किशन साहू, रामनिवास साहू, अरुण साहू, अनुधर साहू, गोकुल साहू, सहदेव साहू, ईश्वरी गजपाल ,अर्जुन हिरवानी, ईश्वरकमल साहू, नोहरसाहू, देवेंद्र साहू, रामकुमार साहू ,दिलीप साहू एवं सामाजिकजनों की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *