मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर की करारी हार

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर जीत हासिल कर ली है। सुबह 10 बजे के बाद से चली वोटों की गिनती दोपहर  1.30 तक चलती रही। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। वोटों की गिनती एआईसीसी मुख्यालय में हुई।मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छठी बार चुनाव हुआ है और 24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *