नवा रायपुर योग परिवार द्वारा क्रियायोग ध्यान शिविर,नवा रायपुर में शामिल हुए गुरु स्वामी योगी सत्यम महाराज एवं ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष, छ.ग. योग आयोग
आज दिनांक 18 अक्टूबर को बोटैनिकल गार्डन सेक्टर 27 नवा रायपुर में संचालित योगाभ्यास केन्द्र के योग साधको के द्वारा प्रयागराज से पधारे स्वामी श्री योगी सत्यम महाराज का एक दिवसीय क्रिया योग व ध्यान शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग उपस्थित रहे। स्वामी जी महाराज द्वारा क्रिया योग के संदर्भ में योग साधको तथा आमजनों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उनसे होने वाले शरीरिक व मानसिक लाभ के विषय में व्याख्यान दिया गया जिसका आंनद सभी लोग ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने प्रयागराज से पधारे स्वामी जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योग शिविर के आयोजन से योग के प्रचार प्रसार व आमजनों को फायदा मिलता है तथा योग से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है जिससे शरीर और मन को शुद्ध व स्वस्थ रखते हुए अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
इस योग शिविर में विशेष रुप से बी.एल.साहू, दिलीप सिंह ठाकुर, योगीराज साहू, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, योग साधकगण सहित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
एक दिवसीय क्रिया योग ध्यान शिविर में शामिल हुए योगी सत्यम महाराज
