- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उतई क्षेत्र के 900 छात्र हुए सम्मिलित
उतई ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में उतई क्षेत्र के 14 स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न कराई गई। इस परीक्षा में उतई क्षेत्र के लगभग 900 छात्र सम्मिलित हुए।
गायत्री परिवार रचनात्मक युवा प्रकोष्ठ के युवाराज साहू ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित एक परीक्षा है जिसमें भारतीय संस्कृति के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है। इसका उद्देश्य है कि स्कूली बच्चे भारतीय संस्कृत के तथ्यों से अवगत हों तथा उसमें निहित महान तत्वों को आत्मसात करें। यह परीक्षा बच्चों में सांस्कृतिक सामान्य ज्ञान में वृद्धि के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के ओएमआर पैटर्न की परीक्षा का ज्ञान भी कराती है।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन में मंतराम ध्रुव, जोहन लाल साहू, सुनील साहू, रूपेंद्र साहू, रुस्तम यादव, हरीश यादव, गोदावरी साहू, दिव्या साहू, मिनाक्षी साहू, गजेंद्र साहू, दिव्यांशु, स्वाति विश्वकर्मा, भोला ध्रुव, शौर्य युवा संगठन कोड़िया से सुरेश साहू, ममता साहू सहित गायत्री परिवार उतई व सभी स्कूलो के स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
