ग्राम खम्हरिया की घटना,,, रसोई में काम कर रही बुजुर्ग महिला के गले वा कान में पहने सोने की जेवर को खिंचकर ले उड़ा अज्ञात चोर, महिला घायल


पाटन। समीपस्थ ग्राम खम्हरिया निवासी रिटार्यड टीचर रमन लाल वर्मा (78 साल) के घर मे घुस कर अज्ञात आरोपी ने उनकी पत्नी शांति देवी को घायल कर लगभग 75 हजार कीमत के गहने लूट कर ले गया रमन लाल के शिकायत पर पुलिस ने विवेचना में लिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार खम्हरिया गांव में दोनों पति पत्नी निवास करते है कामवाली जयश्री यादव घर की साफ सफाई करने आने के बाद घटना की जानकारी हुई । दिनांक 17 अक्टूबर को सुबह 5.00 बजे सोकर उठने के बाद रमन लाल मकान के उपर बने बाथरूम में चले गए उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी । जब करीब 05.30 बजे वापस नीचे उतरा देखा उसकी पत्नी नहीं दिखी ।करीब 06.00 बजे काम वाली जयश्री यादव घर आयी और किचन में काम करने पहुंची तो शांति देवी को बेहोश पड़े देख कर रमन लाल को सूचना दी। पत्नी शांति बाई वर्मा बेहोशी की हालत में थी मुह से खून निकल रहा था लेकिन गले में पहनी सोने के चैन,दोनों कान के सोने के टाप्स कुल कीमती 75 हजार रूपये के गहने गायब थे जब बाहर निकल कर देखे तो एक अज्ञात व्यक्ति खेत के मेड से बहुत तेजी से भाग रहा था जिसे पकड़ने कुछ लोग दौड़े लेकिन वह पकड़ से बाहर हो गया डायल 112 को सूचना दी गई अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर सोने के चैन एवँ कान के टाप्स जबरन निकालने के कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *