लॉकडाउन में शराब बंद होनी चाहिए – प्रियांशु सिंह

बेमेतरा. कोरोनावायरस (coronavirus) के खिलाफ जंग के चलते भारत में अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी हो गई है लेकिन इस दौरान शराब दुकाने खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आ सकते है। अभी लॉकडाउन में शराब बन्द होने के बाद घरो में घरेलू हिंसा काफी कम हो गई है और कही भी छेड़छाड़ सड़क दुर्घटना जेसी बात सुने को नहीं आ रही है। सभी घरो में महिलाओं में खुशियां का माहौल देखने को मिल रहा है । शराब दुकान खोलने के आदेश सुनने के बाद से आज फिर उन महिलाओं के मन मे निराशा उत्पन्न हो रही है। बेमेतरा बजरंग दल बेरला प्रखंड सह संयोजक प्रियांशु सिंह ने सोशल मिडिया के माध्यम से मांग की है कि लॉकडाउन के।दौरान शराब दुकाने बंद रहे। उन्होंने कहा कि भीड़ लगाने से कोरोना वायरस फैल रहा है और सबसे ज्यादा भीड़ लगने वाली स्थान तो शराब भट्टी है जिसे को खोलने का आदेश जारी करने से स्वाभाविक है कि वहां भीड़ लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *