रायपुर एम्स अस्पताल पर वायुसेना के विमान ने की पुष्प वर्षा, देखें वीडियो

रायपुर. कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स अस्पताल पर वायुसेना के विमान ने पुष्प वर्षा की। ये अनमोल नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिला। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *