उतई । एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा फ़टाखे फोड़ कर एवं मिठाई वितरण कर दुर्ग ग्रामीण के विधायक गृह जेल लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जन नेता ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया गया। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय उतई में पर्याप्त मात्रा में अकादमीक स्टाफ बीसीए डीसीए बीएससी होम साइंस व मनोविज्ञान के नवीन पाठ्यक्रम प्रदान करने हेतु ताम्रध्वज साहू का आभार महाविद्यालय के सामने किया गया ।अब विद्यार्थियों को जो साल भर में 7000 के आसपास फीस लगती थी अब मात्र 12 से 13 सो रुपए में विद्यार्थी अपने 1 वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण कर पाएंगे ।इससे बच्चों मे पढ़ने की रुचि बढ़ेगी साथ ही साथ आर्थिक मदद भी मिलेगी यही सब भावना लेकर मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी प्राचार्य राजेश पांडे वरिष्ठ प्राध्यापक ए के मिश्रा लोकेश ठाकुर पंकज सोनी महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा एनएसयूआई के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र वाघमारे सुभम वर्मा युवा कांग्रेस के महासचिव सत्यप्रकाश एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू युवा कार्यकर्ता कैलाश देवांगन सूरज बांधे राहुल सूर्यकांत साहू सूर्या मयंक चंद्रकांत वीणा खुशबू एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
उतई कालेज में नवीन पाठ्यक्रम की शुरुवात करने पर युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का आभार जताया
