उतई ।नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 36 डुंडेरा के शंकर नगर स्थित जैतखाम में स्टिल रेलिंग लगाने के पूर्व जनप्रतिनिधि व सामाजिक लोगो ने भूमिपूजन किया।इस दौरान एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से ग्राम डुंडेरा के विभिन्न देवस्थलों के संधारण का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड 36 डुंडेरा के शंकर नगर स्थित जैतखाम में स्टील रेलिंग का कार्य होगा।इस दौरान एल्डरमेन तरुण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर,विधायक प्रतिनिधि लोमन सोनी,अशोक साहू,जीनत साहू,अध्यक्ष केशव महिपाल,प्रदीप बंजारे,पवन बंजारे,बीडी टंडन,चंदूलाल गायकवाड़,दिनेश बंजारे,टीकाराम,हेमलाल,अमोली राम,बिशेसर कुर्रे,चेतन साहू,भुनेश बंजारे,सत्यप्रकाश बंजारे,होमेन्द्र साहू,पप्पू निर्मलकर,बिरसिंह बारले सहित अन्य उपस्थित थे।
डुंडेरा में जैतखाम में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हुआ भूमिपूजन
