रायपुर। विगत 15 अक्टूबर को नवाचारी गतिविधियों समूह के द्वारा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान केंद्र-रायपुर,छत्तीसगढ़ में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकास खंड से एक शिक्षक का चयन किया गया था। गौरव की बात है कि विकासखंड पाटन से 3 शिक्षक मिलिंद चंद्रा CAC सेलूद,घनश्याम साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खपरी (R) एवं गोपेन्द्र साहू पूर्व माध्यमिक शाला अखरा का शिक्षा रत्न के लिए चयनित हुआ। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि माननीय आलोक शुक्ला जी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़, एम.सुधीश सहायक संचालक, समग्र शिक्षा एवं डाइट प्राचार्य रायपुर थे। विदित हो कि घनश्याम साहू 2011 से प्राथमिक शाला खपरी में पदस्थ है। तब से लेकर आज तक इनके द्वारा विद्यार्थियों एवं स्कूल के विकास के लिए नित नए कार्य किए जा रहे हैं। श्री साहू जी को जनसहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया है। जन सहभागिता के द्वारा आज विद्यालय का कायाकल्प हो गया है। विद्यालय में आकर्षक प्रिंट रिच एवं स्मार्ट क्लास, विद्यालय की हरियाली विद्यालय को आकर्षक बनाती है।
राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से घनश्याम साहू हुए सम्मनित
