रायपुर। सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला में सक्रिय समाज सेवी सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, शिक्षाविद श्रीमती मिथिलेश पाराशर को समाज के केंद्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी में उनकी सक्रियता ,सेवाभावी प्रवृत्ति ,समाज हित में समर्पण को देखते हुए ब्रह्म सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ सविता मिश्रा , समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने समाज कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी रायपुर मे ब्रह्म दुपट्टा ,श्री फल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ता नितीश शुक्ला ने दी।
श्रीमती मिथिलेश पाराशर ब्रह्म सम्मान से सम्मानित हुई
