उतई नगर की चौक चौराहों में आवारा मवेशी के कारण राह चलना मुश्किल

रोशन सिंह@उतई।नगर के चौक चौराहों पर रात में चलना बेहद मुश्किल,जबकि छग शासन द्वारा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गोठान का निर्माण कराया है और बकायदा उसके गोठान अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसे शासन द्वारा 10 हजार की राशि गोठान के देखरेख के लिए दी जाती मगर उतई नगर के प्रमुख चौक चौराहों में पशुओं का जमवाड़ा मुख्य मार्गो में रहता इस ओर नगर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है,इसके कारण नगरवासियों सहित प्रमुख मार्गो से गुजरने वाले दो पहिया,चार पहिया,सायकल सवार लोगो को दिक्कत हो रही है। जबकि नगर में शासन द्वारा इंदिरा नगर उतई में गोठान का निर्माण कार्य कराया कराया गया है।उसके बावजूद आवारा पशु सड़क पर दिखाई दे रहे है।जबकि नगर के जनप्रतिनिधियों को भी इस बात की खबर है उसके बावजूद ध्यान नही दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *