- ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने युवा महोत्सव अच्छा प्लेटफार्म- सांसद बघेल
दुर्ग। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दुर्ग के स्वामी विवेकानंद बहुद्देश्यीय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में छः अलग अलग विधा जिसमें भाषण, युवा चित्रकार, युवा कविता लेखक, मोबाइल फोटोग्राफी, युवा संवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के तीनों ब्लॉक सहित बालोद, बेमेतरा जिले के लगभग 300 युवाओं ने ऑनलाइन ऑफ़लाइन पंजीयन कराकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव 2022 आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसका प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई, इसके बाद विजेताओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही विजेताओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समापन समारोह में सांसद विजय बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, नपानि दुर्ग सभापति राजेश यादव, पद्मश्री आर एस बारले, राष्ट्रपति नारी शक्ति सम्मान प्राप्त व लोकगायिका रजनी रजक, मिनीमाता सम्मान प्राप्त अमृता बारले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जिसमें कविता लेखन में प्रकम्या पांडेय प्रथम, ऋतु कुम्भकार द्वितीय, होमेन्द्र देशमुख तृतीय, युवा चित्रकारी में लोमेश कुमार प्रथम, अभिषेक सपन द्वितीय, अभिषेक वर्मा तृतीय, फोटोग्राफी में पूरन कुमार प्रथम, प्राची सोनी द्वितीय, यशवंत साहू तृतीय, भाषण में पलक राठौर प्रथम, सुहानी पांडेय द्वितीय, रौनक जैन तृतीय, युवा संवाद में देवेंद्र साहू प्रथम, टेकन वर्मा द्वितीय, प्राची सोनी तृतीय, केवल देवांगन सांत्वना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मवीर युवा संगठन कातरो प्रथम, मोर भंवरा ग्रुप द्वितीय, सांइस कालेज युवा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में चित्रकारी विधा में केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग व्याख्याता एस के तिर्की, लोक चित्रकर रूखमणी चतुर्वेदी, कल्याण कालेज भिलाई की सहायक प्राध्यापक डॉ शिप्रा सिन्हा, कविता विधा में लेखक व राज्य अलंकरण चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता सम्मान प्राप्त रोमशंकर यादव, रुंगटा कालेज आर1 के सहायक प्राध्यापक व कवि सत्यवीर सिंह राठौर, कंचन पथ समाचार पत्र की संपादक कोमल धनेसर, फोटोग्राफी विधा में ट्रेडिशनल एवं सिनेमेटिक फोटोग्राफर व ऋतुराज स्टूडियो के संचालक अनिल साहू, रुंगटा कालेज आर1 भिलाई के सहायक प्राध्यापक एवं शौर्य संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज, स्टूडियो फ्रेंड्स डिजिटल भिलाई के संचालक रोहित साहू, भाषण विधा में शास गर्ल्स कॉलेज दुर्ग की प्राध्यापक डॉ यशेश्वरी ध्रुव, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कोड़िया के व्याख्याता प्रीतम देवांगन, कल्याण कालेज के प्राध्यापक डॉ अंजन कुमार, युवा संवाद विधा में सेंट थामस कालेज के सहायक प्राध्यापक व भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत प्रतीक शर्मा, सामुदायिक रेडियो स्टेशन के निदेशक व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, माइंड पॉवर ट्रेनर व मोटिवेशनल स्पीकर जितेंद्र सोनी, एनआईएस कोच व राज्य अलंकरण शहीद विनोद चौबे सम्मान प्राप्त मो. ताजुद्दीन, सांस्कृतिक कार्यक्रम विधा में राष्ट्रपति नारी शक्ति सम्मान प्राप्त व ढोलामारु संचालिका रजनी रजक, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कोड़िया की व्याख्याता डॉ सरोज साहू, सीनियर टेक्नीशियन दपुमरे व रंगकर्मी अशोक देवांगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांसद विजय बघेल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा केंद्र सरकार के निर्देशन में प्रतिवर्ष ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए नेहरू युवा केन्द्र सक्रियता से हर कार्यक्रम आयोजित करती है जिससे ऐसे प्रतिभा जो ढूंढने से भी नही मिलते उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।
विधायक अरुण वोरा ने बधाई देते हुए कहा युवावस्था जीवन को सही दिशा देने का उचित समय होता है जहां सफल जीवन के लिए सही मार्ग मिलता है। नेहरू युवा केन्द्र ऐसा स्थल है यहां युवाओं को अनेक अवसर एवं सही जीवन जीने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सोनी एवं आभार नेयुके दुर्ग एपीए आरती मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एमटीएस आशीष, बाबूलाल, एनवाईवी यादवेंद्र साहू, आकांक्षा, नेयुके दुर्ग के जिला सलाहकार सदस्य जितेंद्र सोनी, आदित्य भारद्वाज, ढालसिंह साहू, अज्जु, विनय, नमन, गोल्डी, छगन साहू, चिरंजीव निषाद, चंद्रकांत साहू, केवल देवांगन, उपासना, घनश्याम, वीपी आनंद, भगत सहित नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध युवा मंडलो का विशेष योगदान रहा।
