पाटन. कोरोना वायरस संक्रमन से बचाव के लिये देश के सभी राज्यों में 25 मार्च से लॉकडाउन है। तब से किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों में पूरी तरह से रोक लगी हुई है। लेकिन अभी शासन के निर्देशों के बाद कुछ छूट मिलती दिखाई दे रही है। इसी बीच पाटन विधानसभा के ग्राम झीट में कोविड -19 के कारण युवक युवतियों की सगाई होने के बाद शादी नही हो पा रही थी। इस विषय पर जनपद सदस्य अंशु तुलसी रजक ने कलेक्टर को पत्र लिख उक्त युवक को शादी की अनुमति देने की मांग किया था। ग्राम झीठ के ललित भारती पितां मिठ्ठू लाल भारती का विवाह बंधन ग्राम टेकारी थाना मुजगहन जिला रायपुर के संगीता बघेल पिता केशव बघेल के साथ तय हो चुका है। लेकिन लॉक डाउन के कारण निर्धारित तिथि में शादी नही हो पा रहा था । कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी विनय पोयम ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए युवक व युवती के परिवार लॉक डाउन का नियमो का पालन करते हुवे व शोशल व फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुवे शादी की अनुमति 4 मई को दिया है । शादी ग्राम टेकारी में मंदिर में शादी किया जायेगा ।
जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक ने कलेक्टर दुर्ग अंकित आनन्द को पत्र लिख युवक को शादी की अनुमति देने पर आभार जताया है।

