पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन नगर पंचायत पाटन एवं राजीव गाँधी युवा मितान क्लब पाटन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। खेल का आयोजन 10 अक्टूबर सुबह 10 बजे से पाटन विश्रामगृह के पीछे मैदान में किया गया है। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने बताया कि आयोजन संबंधी सभी आवश्यक तैयारी हो चुका है।
खेल की तैयारी एवं मैदान का निर्माण किया जा रहा है जिसमे नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ खेल विभाग के हेमंत बघेल, चंद्रशेखर देवांगन, जलज सावर्णि अपनी सेवाएँ दे रहे है।
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कल पाटन में ,,,17 प्रकार के खेल का आयोजन
