मड़ेली में 73 वां कबड्डी प्रतियोगिता 2022 – जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता समापन

छुरा** राजिम विधानसभा क्षेत्र के गरियाबंद जिला अन्तर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम मड़ेली में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ नवमी के पावन अवसर पर अन्तर जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। बारिश होने के कारण समय में परिवर्तन किया गया। 06 व 07 अक्टूबर को जिसमें 66 टीमों ने ‌ऑफलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर भाग लिया। समापन 07अक्टूबर रात्रि 12 बजे सम्पंन हुआ। 08/10/22 शुक्रवार समापन समारोह के मुख्य अतिथि- श्रीमति केसरी नोहर ध्रुव (सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद), अध्यक्षता- श्रीमति तोकेश्वरी मांझी (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा), विशिष्ट अतिथि- श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर (सरपंच ग्रा.पं.मड़ेली), श्री मति लगनी अवध राम साहू (सदस्य जं प. छुरा), श्री बाबूलाल लाल ध्रुव (उपसरपंच जरगांव),श्री ईश्वर निर्मलकर (अध्यक्ष ग्रा.सेवा समिति मड़ेली),श्री भीखम सिंह ठाकुर (उपसरपंच मड़ेली),श्री कृपाराम ध्रुव,श्री अमृत ठाकुर, भूषण ठाकुर वरिष्ठ ग्रामवासी आदि है।।
कबड्डी दल कोरबा प्रथम स्थान, पुरस्कार- 15001/₹ श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर सरपंच एवं शिल्ड स्व.गिरवर ठाकुर की स्मृति में मोती ठाकुर द्वारा, कबड्डी दल तर्रा राजिम द्वितीय स्थान पुरस्कार -10001/₹ एवं शिल्ड श्री मति तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष ज.पं.छुरा द्वारा, कबड्डी दल तमोरा तृतीय स्थान, पुरस्कार-7001/₹ श्री नीरज कुमार ध्रुव (इंजिनियर),श्री मोती साहू(इनवायरमेंट मैनेज) एवं शिल्ड स्व.बशी ठाकुर की स्मृति में भोगेश्वर ठाकुर द्वारा, कबड्डी दल रुवाड़ चतुर्थ स्थान पुरस्कार- 4001/₹ आयोजक समिति एवं शिल्ड स्व. श्रीमति कमला टाण्डे की स्मृति में जनक टाण्डे द्वारा। अतिथियों के करकमलों द्वारा ईनाम वितरण किया गया। समिति संरक्षक – श्री कृपाराम ध्रुव, अमृतलाल ठाकुर, भूषण ठाकुर, भंगी राम नेताम, ईश्वर निर्मलकर, रामकिशन नंदे, दीनबंधु ठाकुर, गणेश ध्रुव, मदन साहू, कन्हैया ध्रुव, गिरधारी सेन, गजेंद्र ठाकुर, भीखम ठाकुर, ईश्वर ठाकुर,
समिति अध्यक्ष प्रीतम ध्रुव ,उपाध्यक्ष पीतांबर ठाकुर, सचिव तेजराम निर्मलकर, सह सचिव जीवन टान्डे, कोषाध्यक्ष केशव ठाकुर। सदस्यगण
केशव ,भीखम, इस्तम, गजेंद्र, प्रीतम, थानेश्वर, भोगेश्वर, सुरेंद्र, कल्याण, मोहन, वालेश्वर, प्रेम, गोपीचंद, सालिक,संजय,हुबलाल, शीतल, है।
श्री मति केसरी नोहर ध्रुव ने कहा कि नव युवक कबड्डी दल एवं ग्रामवासीयों के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हर वर्ष ग्राम मड़ेली में आयोजित की जाती है। जिसमें जिले भर के बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। तथा बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा खेल के माध्यम से बढ़ने का अवसर मिलता है। जिला पंचायत सदस्य ने मंच को संबोधित करते हुए कहा खेल भावना से खेल खेलने व पुरे लगन व जज्बे से मेहनत करने की बात कही। जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने विजयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को आज समाज हित में आगे आना होगा। युवाओं को हमेशा एक लक्ष्य बनाकर चलने की बात कही। सरपंच लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की। और आगे कहा कि संघर्ष से एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है जो जीवन पर्यन्त काम आता है। उपसरपंच भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। खेल में हार जीत लगी रहती है। जिन्दगी में कभी हार नहीं मानना चाहिए। जबकि लड़ते रहना चाहिए, संघर्ष से एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है जो जीवन पर्यन्त काम आता है। नव युवक कबड्डी के तत्वावधान में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता का आज विजय हुई क पंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *