महुदा में इथेनॉल संयंत्र लगाए जाने के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण


पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम महुदा में इथेनॉल प्लांट लगाए जाने के विरोध में ग्रामीण आज गाँव में बैठक आयोजित कर विरोध कर रहे है।
महुदा के ग्रामीणों ने बताया कि ज्योत्सना ग्रीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को इथेनॉल संयंत्र लगाने ग्राम पंचायत द्वारा 15 एकड़ जमीन आबंटन किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस जमीन में संयंत्र लगाने की अनुमति दी गई है उस स्थान पर लगभग 30 सालों से पेड़ लगाकर कर नर्सरी के रूप में संरक्षित कर रहे है।
ग्रामीणों ने बतलाया कि गाँव मे इथेनॉल संयंत्र लगाने के लिये ग्रामसभा में भी जानकारी नही दिया गया है। प्लांट लगाए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भूमिपजन का बोर्ड देखने के बाद हुआ। जिसके बाद ग्रामीण प्लांट लगाने के विरोध करने 26 सितंबर को जिला कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नाम ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *