छ.ग. प्रदेश साहू समाज में देवेंद्र साहू, एवं सोनू साहू को मिला जिम्मेदारी समाज मे हर्ष…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रेम साहू संगठन महामंत्री प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू ने बेमेतरा के युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ के संयोजक देवेंद्र साहू को प्रदेश संगठन सचिव और युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ संगठन सचिव सोनू साहू को प्रदेश साहू समाज के सोशल मीडिया प्रभारी के जिम्मेदारी पर नियुक्त किया है। इन दोनों समाज सेवक कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय जन भागीदारी निभाते रहे हैं। देवेंद्र साहू और सोनू साहू ने अपने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों का आभार जताया। जिनकी नियुक्ति पर जिला, तहसील व ग्रामीण के युवा ने दिया बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *