छुरा – ग्राम पंचायत बोड़राबांधा के आश्रित ग्राम बहेराभाठा में दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती केसरी ध्रुव नोहर ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,द्वारा सरस्वती मां के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अध्यक्षता श्री पुनारद ठाकुर सरपंच,विशेष अतिथि श्री रामसाय टाण्टे शिक्षक,ग्राम पटेल पंचगण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि विजयदशमी पर्व बुराईयों पर अच्छाई की जीत है।हम सबमें रावण रुपी बुराईयों को वध करने की जरूरत है।दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर नवयुवकों मण्डली एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा राजस्तरीय डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आस पास के कलाकारों द्वारा अपने कला का प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ कोई भी व्यक्ति को अपने कला को छुपाके नहीं रखना चाहिए।कार्यक्रम में ग्राम पटेल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं पुरुष व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
बहेराभाठा में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
