मां शीतला की पूजा अर्चना कर जंवारा विसर्जन राजा तालाब में किया गया,,हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुगण

छुरा:- शारदीय नवरात्र छुरा नगर में धूमधाम से मनाया गया । नवरात्र के नौवें दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में जलाए गए ज्योत व ज्वारा का विसर्जन किया गया । इसके बाद मंदिर प्रांगण मे भंडारा का भी आयोजन किया गया l जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । नगर के प्राचीन शीतला मंदिर में प्रमुख देवियों की पूजा – अर्चना के बाद ज्वारा विसर्जन यात्रा निकाली गई , जो स्वर्ण जयंती चौक , बजरंग चौक होते सीधे राजा तालाब पहुंची । यहां ज्वारा का विसर्जन किया गया । इस दौरान लोग लगातार सेवा और भक्ति गीत गाते रहे ।।

इस मौके पर छुरा नगर के हजारों श्रद्धालु जवारा विसर्जन में शामिल हुए औऱ माता के जसगीत में थिरकते हुए नजर आये । ज्वारा के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर भक्तों की भीड़ लगी रही ।
नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने जगह – जगह ज्योत – ज्वारा की पूजा कर सुख एवं शांति का आशीर्वाद मांगा । शीतला समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में 1334 तेल ज्योत एवं 25 घी ज्योति जलाए गए थे ।

मिली जानकारी के अनुसार नगर में मुर्ति नहीं बैठाई जाती इसलिए नगर में विराजमान शीतला माता की ही नौ दिन पूजा अर्चना की जाती है। वही आस -पास के गांवों में नवरात्र में नवदुर्गा की स्थापना के मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जाती है ।भीड़ को व्यवस्थित करने छुरा पुलिस की भूमिका अहम रही। लगातार पुलिस जवानो के द्वारा भीड़ को नियंत्रित की गई ।

छुरा ज्योत ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम में राजमहल से ओंकार शाह ( पूर्व विधायक), राजकुमार यशपेन्द्र शाह (प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस), सेवन पांडेय, मन्नू महराज, संत निर्मलकर, कोमल सोनी, शैलेंद्र दीक्षित, हितेश दीक्षित, मितेश दीक्षित,बजरंग पांडेय, शुभाष बइगा, संत निर्मलकर, कोमल सोनी, कुलेश्वर सिन्हा, जितेंद्र ध्रुव, राहुल नामदेव, लोकेश्वर वर्मा, रितेश दीक्षित ,संदीप सोनी,तुलसी साहू, रंजन ध्रुव , धन्ना महराज, अरुण चौबे,अर्जुन धनंजय सिन्हा, ,अशोक दीक्षित , योगेश प्रधान, अखिल चौबे, राजू यादव , मेशनन्दन पांडेय, के आर सिन्हा, झंकार,कुमार, राम जी साहू , राजा , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *