दुर्ग जिले के पँचायत सचिव दिवंगत परिवार को देंगे 01 दिन का वेतन – महेन्द्र साहू

पाटन। दिवंगत देवलाल कोसरिया पँचायत सचिव, ग्राम पंचायत जरवाय,के आकस्मिक निधन होने पर गृह ग्राम असोगा (पाटन) में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस  दुख के बेला में सांत्वना प्रदान करते हुए अनुग्रह राशि 25000 पच्चीस हजार रुपये, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा स्वीकृत कराकर दिवंगत सचिव देवलाल कोसरिया की धर्मपत्नि श्रीमती लोकेश्वरी कोसरिया को प्रदान किया गया ।

दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ के निर्णय अनुसार जिले के पँचायत सचिव की आकस्मिक मृत्यु अथवा रिटायरमेंट पर समस्त सचिव एक दिवस का वेतन सहयोग राशि के रूप में दिए जाने का निर्णय हुआ था जिसके प्रतिपालन में सभी साथीगण एक दिवस का वेतन सहयोग राशि के रूप में प्रदान करेंगे, उक्त अवसर पर सचिव संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू, पाटन अध्यक्ष नरेश राजपूत,प्रदीप चंद्राकर, बिहारीलाल साहू, गिरधर वर्मा, सियाराम तारक,द्वारिका यादव, नरेश पटेल, मानसिंह नाविक,बलदाऊ साहू,दीनबंधु, प्रवीण शर्मा, करारोपन अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा सहित सचिवगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *