रोशन अवस्थी@देवभोग। झाखरपारा में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा वँहा के मिडिल स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।पहले ही दिन 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया,कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री अरुण मिश्रा,शाला विकास समिति अध्यक्ष सानन्दों ध्रुवा,एवं अन्य अतिथियों के मौजूदगी में खेल का शुभारंभ किया गया।कई वर्षों बाद हो रहे आयोजन को लेकर प्रतिभागीयो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 6 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में ग्रामीण खेल खेले जाएंगे।

अरुण मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया मान ही नही परम्परा को जीवित रखने छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह ऐतिहासिक कदम है।बाहरी व गैर छतीसगढिया सरकार के काल मे हमारी पहचान विलुप्त हो रही थी।आयोजन में काम सिंह ध्रुव व भंवर यादव ने रैफरी की भूमिका में रहे।पंचायत सचि अर्जुन नायक,रोजगार सचिव भंवर लाल टाण्डी ,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अश्विनध्रुवा, उपाध्यक्ष सविता बेहेरा ,कोषाध्यक्ष नंदिनी यादव ,सचिव उमेश यादव सं.सचिव दलगंजन बेहेरा सदस्य विवेकानंद यादव,शेखर यादव,मानसिग यादव,चैवन यादव, संजुकता,विनोद,अनिरूध,डिजानो,अश्विन यादव,कमला यादव,देवराज प्रमूख रूप से उपस्थित रहे।
