पाटन–दुर्ग जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 6 अक्टूबर 2022 स्थान ग्राम पंचायत पहंदा अ, में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ विजय बघेल , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति हर्षा लोकमणि चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द खुराना , मोहन साहू संरपच ( पांहदा अ) विलियम लकडा , (सहायक संचालक) खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग, टीकाराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य पाटन, आदरणीय जे.पी.पांडेय प्राचार्य (शास.उ.मा.वि. पांहदा अ) घनश्याम कौशिक (जनपद सदस्य पाटन) भानुप्रताप सोनकर (सरपंच) घुघवा ज एवं ललित कुमार साहू, (सचिव) दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ की गरिमामय उपस्थिति में प्रतियोगिता का पूजा अर्चना पश्चात् विधिवत उद्घाटन किया गया जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्ग जिला के तीनो विकासखण्डों से 85 महिला/ पुरुष खिलाड़ियो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सांसद निधि से प्रदान किये गये वेट लिफ्टिंग सेट ग्राम- झीट, ग्राम- करसा (घुघवा), ग्राम- पांहदा अ व महात्मा गांधी शासकीय उ.मा. वि. दुर्ग में प्रदान किये गये। वेट लिफ्टिंग खेल उपकरण का जिक्र करते हुये दुर्ग जिला के खिलाडियो को लाभ प्राप्त हुआ व आगे भी और अधिक से अधिक स्थानों खेल सुविधाओं को प्रदान करने की बात कही तथा प्राप्त हुये खेल सामाग्री का लाभ यंहा के खिलाड़ियों को मिल रहा है तथा राज्य स्तरीय खेलों में विजयी रहे है।
इस अवसर पर अशोक साहू, चन्द्रशेखर साहू, ललित साहू, बालाराम साहू, दुर्गा जंघेल, क्लास-2 नेशनल रैफरी ने सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता के आयोजक दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ व ग्राम पंचायत पांहदा अ, विकासखंड पाटन, जिला-दुर्ग जिसका सफल संचालक में जयंत वर्मा व पोखन लाल साहू (व्यायाम निर्देशक) बाल सम्प्रेशण गृह, हेमंत मरकार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मंच संचालक का कार्य नरोत्तम साहू ने किया कार्यक्रम का आभार व्यक्त जे.पी. पांडेय (प्राचार्य शा .उ.मा. वि. पांहदा) ने किया।
