रानीतराई अंचल में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती

रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन के दक्षिण पाटन अंचल के ग्रामों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाया गया जिसमे ग्राम रानीतराई में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन एवं मनरेगा के कार्यस्थल पर गांधी जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम गांधी जी की तैल चित्र मे माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर उन्हें याद किया। ग्राम पंचायत के सचिव श्री नाविक ने गांधी जी देश के लिए किए गए कार्यों एवं उनके द्वारा कह गए बातों का वाचन किया, गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है इसके बारे में प्रकाश डाला उसके बाद उप सरपंच श्रीमती सुअंजना चक्रधारी ने गांधी जयंती की बधाई देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। ग्राम सरपंच निर्मल जैन ने गांधी जी के बताए गए बातों को याद किया एवं उनके बताए हुए अहिंसा, सत्य, सादगी मार्ग को अपनाने का आग्रह किया।

ग्राम डिडगा में मनाया गया गांधी जयंती समारोह
_ ग्राम पंचायत डिडगा में गांधी जयंती अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया जहां ग्राम के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई ,विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर महात्मा गांधी जी की तेलचित्र पर माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया गया कार्यक्रम में स्वच्छता समूह अध्यक्ष श्रीमति गायत्री यादव सदस्यगण सुशील , मंगतीन , अनुशाया ,यमिता , संकुल समन्यवक नरेश साहू , ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ममता ठाकुर , उप सरपंच यशवंत वर्मा ,बिष्णु वर्मा ,गोपाल वर्मा , नन्द कुमार चंद्राकर , तुलसी पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
ग्राम पंचायत औसर में भी महात्मा गांधी जी की जयंती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन में गांधी जी की तेल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किए जिसमे प्रमुख रूप से सरपंच तेज बहादुर , उप सरपंच संजय यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचरण ठाकुर ,सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *