बेंदरी(उदयपुर) में 4 अक्टूबर को होगा दशहरा का आयोजन

सेलूद। समीप के ग्राम बेंदरी(उदयपुर) में नव युवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि नवमीं के अवसर पर माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन एवं दशहरा का आयोजन किया गया है। बाल लीला मंडली फेकारी के द्वारा रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन किया जाएगा। युगल किशोर आडिल ने बताया कि ग्राम बेंदरी में पिछले 40 सालों से नवमीं के दिन ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *