सेलूद समिति अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेलूद। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के अनुशंसा से वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित सेलूद का अध्यक्ष मोरध्वज साहू का मनोनयन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा विगत दिनों किया गया।
मनोनीत अध्यक्ष मोरध्वज साहू का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को समिति प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा भगवान बलराम के तैलचित्र में माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस मौके पर कृषि उपज मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू ने पद की गोपनीयता की शपथ दिलाया। श्री साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल किसानों के प्रति संवेदनसील है। मुख्यमंत्री बघेल किसानों के तकलीफ से भलीभांति परिचित है। वे किसानों की समस्याओं के निदान के लिये हमेशा तत्पर रहते है।
मंच संचालन सहायक समिति प्रबंधक रोमन वैष्णव ने किया। आभार प्रदर्शन समिति प्रबंधक लक्ष्मी नारायण चन्द्राकर ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय, बल्लू राय,कांति साहू, अजय राजपूत,लोचन यादव,राजकुमार साहू,भानुप्रताप साहू,दिलीप कुर्रे,भूषण कौशल,त्रिभुवन यदु, राजकुमार यादव,होमन साहू, पीताम्बर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *