दिलीप साहू बने दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहसचिव

दुर्ग। जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का बैठक संपन्न हुआ जिसमें मैनेजमेंट एसोसिएशन संघ का गठन किया गया जिसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के पूर्व सदस्य,जिला साहू संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष,आर्यावर्त हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन के संचालक दिलीप साहू को दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का जिला सहसचिव बनाया गया है। समस्त नवगठित पदाधिकारियों का तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय दुर्ग में प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं सचिव मोती जैन की गरिमामय उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। श्री साहू के जिला सचिव बनने पर समस्त इष्ट एवं मित्र जन जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग,नंदलाल साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ दुर्ग,कांतिलाल बोथरा,सुरेंद्र कौशिक,राजेंद्र,राकेश साहू,श्रीमती दिव्या कलिहारी,यतीश साहू,सुनील साहू,ललित चंद्राकर,दयाराम साहू गुरुजी,डॉक्टर सुनील साहू,दिनेश साहू,खेमलाल साहू,हर्ष भाले,दामोदर चक्रधारी,नेतराम निषाद,नारद सेन पूर्णेंद्र सिन्हा,विनोद साहू,अजय सिंगौर,श्रीमती निशा सोनी,रानी केशव बंछोर,योगेश भाले, केवल देवांगन,सागर सोनी ने उनकी साहू नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित प्रेषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *